वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक वोट चोर के विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों को जो गुमराह करने का प्रयास कर रही है। सच यह है कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी यह जान चुकी है की वोट चोरी का असली गुनहगार कौन है। जिस कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव अवसर पर प्रदेश की माता और बहनों को ठग कर वोट लिए। कर्मचारियों को खुशहाली का लॉली पॉप देकर जिस पार्टी ने वोट चोरी करने का प्रयास किया वो कोई और नही बल्कि कांग्रेस पार्टी ही है।
भाजपा नेता ने कहा कि आज पालमपुर शासन और प्रशासन की दृष्टि से पूरी तरह पटड़ी से बाहर हो चुका है। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जो लोगों के सुविधाओं के लिए विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बस सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। वह आज के दिन में सभी रूट पूरी तरह बंद हैं।
उन्होंने कहा कि पालमपुर की जनता का भरोसा प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और उनके जन प्रतिनिधि से पूरी तरह खत्म हो चुका है और आने वाले समय में पालमपुर की जनता अब दोबारा इनके षड्यंत्र के जाल में न फंसकर करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।
