चवालीस सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद एसएसबी के 9वें बैच की हुई पासिंग आउट परेड

Spread the love

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने मार्चपास्ट, हथियार संचालन और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया गया। सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह बैच 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आज देश सेवा के लिए तैयार हुआ है। 25 नवंबर 2024 को प्रशिक्षण शुरू हुआ था।

कार्यक्रम में सुमित कुमार यादव आयुक्त जीएसटी अलवर, कम्बले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर शहर, देबाशीष त्रिपाठी कमांडेंट सीमा सुरक्षा बल डेरा, सत्वेन्द्र द्वितीय कमान अधिकारी आई.टी.बी.पी. रामगढ़, अर्चना चौधरी उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ़, रविन्द्र भाटी वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मणगढ़, पंडित जलेसिंह, बननाराम मीणा, संजय नरुका, जितेंद्र राठौड़ डॉ. ईशा अरोड़ा एवं कुणाल गोस्वामी, पायल सैनी, प्रदीप तोमर, अजीत यादव सहित कार्यक्रम में जवानों के परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।