भक्ति और राष्ट्रभाव से गूंजा नगर, बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

कार्यक्रम में परंपरागत विधि से बलोपासना, सत्संग, हनुमान चालीसा पाठ एवं बजरंग दल की प्रार्थना संपन्न कराई गई। वातावरण “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल जिला संयोजक अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सह संयोजक पवन ऊमर ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बजरंग दल केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक राष्ट्रभक्ति, संस्कृति संरक्षण और सेवा का आंदोलन है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है।