भदोही के कालीन की पहचान वैश्विक स्तर पर अनूठी कारीगरी के लिए है। अब एक नया कीर्तिमान भदोही के उद्योग को एक विशेष आयाम देगा। यह विशाल कालीन कजाकिस्तान की एक मस्जिद में लगाई गई है।
कालीन का निर्माण भदोही में कोविड के दौरान किया गया। छह माह में करीब एक हजार हस्त शिल्पियों ने मिलकर कालीन के निर्माण को पूरा किया और 50 दिनों में इस कालीन का इंस्टॉलेशन कजाकिस्तान की आस्ताना ग्रैंड मस्जिद में किया गया। बताया जाता है कि 12464 वर्ग मीटर में यह कालीन बनाई गई। चीन और अमेरिका के कालीन कारोबारी भी इस कालीन को बनाने की रेस में थे, लेकिन भारत के भदोही शहर के पाटोदिया एक्सपोर्ट को कालीन निर्माण का जिम्मा दिया गया। आज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व की सबसे बड़ी हैंडटफ्टेड कालीन होने की घोषणा की है।
निर्माता कंपनी के मालिक रवि पटौदिया ने बताया कि इस कालीन को बनाने वाले निर्यातक के लिए हम खुश है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
————
