मोटापा दुनिया भर में महामारी का रूप ले रहा, रोकने का प्रयास राजनेताओं के साथ सभी करें : वसुंधरा

Spread the love

राजे डॉ.अम्बरीश मित्तल की पुस्तक ‘द वेट लॉस रिवोल्यूशन का विमोचन कर बाेल रही थी। होटल आईटीसी राजपूताना में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि दुनिया में 1 अरब से अधिक लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। 1975 के बाद यह आँकड़ा तीन गुना बढ़ा है। 40 % भारतीय वयस्क मोटापे के शिकार हैं। शोध बताते हैं कि लगभग 80% लोग वज़न घटाते हैं, लेकिन लापरवाही के कारण उनका वजन फिर बढ़ जाता है। वज़न घटाना मंज़िल नहीं, स्वस्थ, ऊर्जावान जीवन की शुरुआत है। भारत के लगभग 15% बच्चे अधिक वज़न वाले हैं। इसलिए स्कूलों में बच्चों को ख़ान-पान की शिक्षा देना आवश्यक है। जैसा जापान में होता है। मोटापा कैंसर का जनक है।