गरुड़ दिवस का आयोजन, संरक्षण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Spread the love

कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज, शारदा पाठशाला के प्रधानाध्यापक जय नंदन मंडल और पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने गरुड़ के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों, गैर सरकारी संगठनों और वन विभाग को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि गरुड़ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में गरुड़ संरक्षण से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।