गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Spread the love

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और संघर्ष के मार्ग से पूरी दुनिया को नई दिशा दी।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और “जय जवान, जय किसान” के नारे से देशवासियों को आत्मनिर्भरता और परिश्रम का संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज देश में गांधी और शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। आज की राजनीति और समाज में उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के बताएँ आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा । गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा।

उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया।