युवाओं ने खेलों में दिखाया जोश, दो दिवसीय प्रतियोगिता में दमखम से की भागीदारी

Spread the love

प्रतियोगिता में क्यारा, इत्तोउवा, बेहटी, विहारीपुर, शांति विहार, करगैना और करेली सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने दमखम दिखाया। खो-खो, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक और लंबी कूद जैसी विधाओं में खिलाड़ियों ने जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रदर्शन किया। खो-खो (पुरुष वर्ग) में विहारीपुर की टीम विजेता रही, जबकि शांति विहार को उपविजेता स्थान मिला। बालिका वर्ग में बेहटी की टीम ने बाजी मारी और करेली उपविजेता रही।

व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में विनीता प्रथम, काजल द्वितीय और प्रिंसी तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में प्रिया सागर ने पहला, माही ने दूसरा और अद्विती ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में कंचन अव्वल रहीं, जबकि तनु और ममता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रिंसिपल अन्नू पाराशरी ने युवाओं को अनुशासित जीवन और लक्ष्य साधने की प्रेरणा दी। डिप्टी डायरेक्टर पुष्पा सिंह ने प्रतिभागियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। स्पोर्ट्स टीचर मधु मौर्या समेत अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अमृता जैन, नेहा चौहान, शिप्रा यादव, मंजू रानी भारती, ज्योति सिंह, उर्मिला गंगवार, वैशाली सक्सेना सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे। मैदान में युवाओं का उत्साह और खेल भावना देखते ही बनती थी।