राज्यपाल ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश जारी किया। राज्यपाल ने कहा कि हिंदी ने देश की एकता को सशक्त करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को भी नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए ताकि यह भाषा और समृद्ध हो और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हिंदी को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान दें। इस हिंदी दिवस पर हम सभी को हिंदी के सम्मान, संरक्षण और अधिकतम प्रयोग का संकल्प लेना चाहिए।
