इस कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने दिव्यांगजनों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। टीम ने उन्हें नदी या तालाब में डूबने से बचने, बिजली गिरने और भूकंप से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय, सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार और दिल का दौरा पड़ने पर CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने के तरीके सिखाए।
नवीन कुमार नवीन ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को संभव बनाने के लिए SDRF टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अररिया से 57 और फारबिसगंज से 49 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। SDRF टीम के कमांडर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिपाही प्रेम राज, चंदन कुमार और सत्यप्रकाश ने अपने अनुभवों से दिव्यांगजनों को सुरक्षित रहने के लिए जरूरी तकनीक और उपकरणों का प्रशिक्षण दिया।
इस पहल में बुनियाद केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें अररिया से लेखापाल पुष्कर पुष्प, केस प्रबंधक करुण कुमार, सीनियर फिजियो तरन्नुम और स्पीच विशेषज्ञ कुमार साहेब शामिल थे।
