लोरमी में पहली बार निकली भव्य गणेश विसर्जन झांकी, आस्था का उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

शनिवार की देर रात को निकली झांकी में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की महिमा और सनातन संस्कृति की गौरवशाली झलक दिखी, जिससे उपस्थित जन भाव विभोर हो उठे। भक्तों ने आराधना करते हुए झांकियों का स्वागत किया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। नगरवासियों ने ‘गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ भगवान गणेश जी को विदाई दी। सभी ने अगले वर्ष पुनः दर्शन और पूजा करने की कामना की। लोरमी नगर में इस आयोजन ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है।

उल्लेखनीय है कि, विधायक अरुण साव ने लोरमी में पंडाल स्वच्छता, साज सज्जा और गणेश झांकी पर प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कुछ दिनों में उत्कृष्ट झांकी समिति के नाम घोषित कर इनाम दी जाएगी। स्वच्छ पंडाल वाले समिति को भी पुरस्कृत किया जाएगा।