छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनोतिया के पास रविवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण बाइकों की अत्यधिक तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हनोतिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इलाज के दौरान गई युवक की जान
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट अशोक मालवी और डायल 112 वाहन से पायलट शिव अमरावती व प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. प्राची साहू ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, गंभीर चोटें होने के कारण इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 15 वर्षीय किशोर भी शामिल
अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 20 वर्षीय चंद्रभान यादव और 15 वर्षीय चमन यादव के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना में इलाज के दौरान 20 वर्षीय सोनू उईके की भी मौत हो गई
2 बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत:हनोतिया के पास आमने-सामने भिड़ीं; 20 और 15 साल के युवकों ने तोड़ा दम
