Aaj Ka Kark Rashifal: सुकर्मा योग से चमकेगा कर्क राशि का दिन! करियर में सम्मान तो लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां

Spread the love

Aaj Ka Kark Rashifal 18 May: आज सोमवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है. ज्येष्ठ अधिकमास की शुक्ल द्वितीया और सुकर्मा योग के शुभ संयोग से जहां नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, वहीं प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी. आज का दिन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित होगा. हालांकि, राहुकाल और दिशा शूल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि आपके बनते हुए काम न बिगड़ें. जानिए पंडित प्रकाश जोशी से कैसा रहेगा आज आपका पूरा दिन, शुभ अंक और उपाय.