संतकबीरनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:लड़की से विवाद की आशंका, गांव में 3 थाने की पुलिस फोर्स तैनात

Spread the love

संतकबीरनगर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मृतक युवक हिंदू समुदाय का है। वहीं हत्या का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित परिजनों शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। वहीं ग्रामीणों ने एक गुमटी और एक बाइक में आग लगा दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर डीएम आलोक कुमार और डीआईजी संजीव त्यागी ने परिजनों से समझाया। घटना बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… हत्यारोपी के इनकाउंटर की मांग मृतक की पहचान आनंद (30) पुत्र इंद्रेश, निवासी कोलकी चमरसन, बखिरा थाना क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला लड़की से जुड़े विवाद से संबंधित प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आक्रोशित परिजनों ने आनंद के शव को सड़क पर ही रखकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर एसपी संदीप कुमार मीना और सीओ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बखिरा के बभनी चौराहे पर सड़क जाम कर हंगामा करते हुए हत्यारोपी के इनकाउंटर की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर गांव में 3 थाने की पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है….