नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में मंगलवार देर रात सीवर सफाई के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, तीन सफाई कर्मचारी सीवर लाइन में उतरे थे। सीवर के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बिगड़ गई। दम घुटने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जब काफी देर तक सीवर से कोई हलचल नहीं हुई, तो मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। अस्पताल में रखवाए दोनों के शव वहीं एक तीसरे मजदूर को भी नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत बाहर निकालकर अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों में से एक मजदूर पलवल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश से संबंधित था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा के शवगृह में रखवा दिया गया है। बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवरेज में उतारा हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा किट, गैस मास्क या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के सीधे सीवर में उतारा गया था। उनकी लापरवाही ही इस दुखद घटना का कारण बनी। हादसे के बाद ठेकेदार फरार बताया जा रहा है कि काम की देखरेख कर रहा ठेकेदार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नूंह में जहरीली गैस चढ़ने से दो की मौत:सीवरेज सफाई के दौरान हादसा, एक की हालत गंभीर; ठेकेदार फरार
