स्कूटी को धक्का लगाकर पेट्रोल पंप पहुंची महिला कांग्रेस:पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का विरोध जताया, प्रदर्शन खत्म होते ही कारों से रवाना हुईं

Spread the love

भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने अनोखा ‘धक्का मार्च’ निकाला। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्कूटी को धक्का देते हुए न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पहुंचीं। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पेट्रोल भरवाया और ईंधन कीमतों में राहत की मांग की। दिलचस्प बात यह रही कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद कई कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों में बैठकर वापस रवाना हुईं। इंधन महंगा होने से सब कुछ महंगा हो जाता है महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि “पेट्रोल-डीजल की मार सिर्फ मुझ पर नहीं, पूरे देश की आम जनता पर है। इसका सीधा असर घर के बजट पर पड़ता है। रसोई से लेकर सब्जी तक हर चीज महंगी हो जाती है।” जब संकट आता है सरकार जनता को याद करती है उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब भी संकट आता है, सरकार जनता से सहयोग मांगती है, लेकिन महंगाई कम करने की ठोस रणनीति नजर नहीं आती। आज महिलाएं सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठा रही हैं। चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ दिए प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी यादव ने कहा कि पेट्रोल 100 रुपए के पार और डीजल की बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि ईंधन महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ रहा है, जिसका असर राशन, सब्जी और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। चुनाव खत्म होने ही सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए। सरकार सिर्फ चुनाव में ही जनता की हितैशी बनती है चुनाव खत्म होने के न सिलेंडर 400 रूपए हुआ न ही लाड़ली बहनों 3 हजार मिला। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रूपये की बढोत्तरी ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं, मैहर, अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है।