यूपी हाउसिंग बोर्ड ने 8 शहरों में फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है। इनमें लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर और सुल्तानपुर शामिल हैं। फ्लैट की शुरुआती कीमत 11.69 लाख से शुरू होकर 1.07 करोड़ रुपए तक है। सबसे ज्यादा ऑप्शन लखनऊ में हैं, जहां वन BHK से लेकर थ्री BHK तक के फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। प्रदेश के 27 अन्य विकास प्राधिकरण भी शानदार आवासीय योजनाएं लेकर आए हैं। चाहे आप प्रीमियम फ्लैट तलाश रहे हों। होटल-अस्पताल के लिए जमीन चाहते हों। बजट फ्रेंडली घर ढूंढ रहे हों। सब कुछ मिल रहा है। यूपी के अलग-अलग सरकारी हाउसिंग ऑफर्स को जनाने के लिए ये रिपोर्ट पढ़िए… यूपी हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट पर 6% छूट यूपी हाउसिंग बोर्ड अपने फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कर रहा है। सभी फ्लैट रेरा के तहत रजिस्टर्ड हैं। इन फ्लैट्स को खरीदने के 45 दिन में फुल पेमेंट पर 6% की छूट, 60 दिन में फुल पेमेंट करने पर 5% की छूट और 90 दिन में फुल पेमेंट करने पर 4% की छूट मिल रही है। इच्छुक खरीदार हाउसिंग बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upavp.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों 1800-180-5333 या 0522-2236803 पर भी संपर्क किया जा सकता है। लखनऊ में सबसे ज्यादा फ्लैट गाजियाबाद में भी किफायती फ्लैट अन्य शहरों में भी ऑप्शन लखनऊ विकास प्राधिकरण की बात LDA ने 1646 फ्लैट्स की बिक्री शुरू की लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर की अलग-अलग हाउसिंग स्कीमों में बने 1646 फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है। इसके लिए 30 जून, 2026 तक LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं। फ्लैट्स गोमतीनगर, कानपुर रोड, रायबरेली रोड और जानकीपुरम जैसे इलाकों में अवेलेबल हैं। इनमें 1BHK, 2BHK और 3BHK के ऑप्शन हैं। कानपुर रोड पर 3 प्रोजेक्ट रायबरेली रोड पर राश्मि लोक रश्मि खंड में बने राश्मि लोक प्रोजेक्ट में 156 फ्लैट हैं। यहां 2BHK और 3BHK फ्लैट हैं। स्कूल, कॉलेज और अस्पताल करीब 1 किलोमीटर के दायरे में हैं। जानकीपुरम में सबसे ज्यादा फ्लैट गोमतीनगर में भी मौका गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बात GDA के 3 प्रोजेक्ट्स में 904 फ्लैट खाली गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) अपनी कई आवासीय योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट्स की बिक्री ‘पहले आओ-पहले पाओ’ आधार पर कर रहा है। लोग ऑफिशियल वेबसाइट gdafcfs.gdaghaziabad.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहीं नियम-शर्तें भी देख सकते हैं। सबसे ज्यादा 456 फ्लैट कोयल एन्क्लेव योजना के 2 BHK कैटेगरी में अवेलेबल हैं। वहीं मधुबन-बापूधाम पॉकेट-F में 133, कोयल एन्क्लेव में 1 BHK के 155 और इंद्रप्रस्थ योजना में कुल 160 फ्लैट खाली हैं। हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384, वॉट्सएप 9990988004 या ईमेल helplinegda@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर की बात यहां भी मिल रहे सस्ते घर ———————————- ये खबरें भी पढ़ें- यूपी में IAS-PCS, NEET की फ्री कोचिंग करें, 75 जिलों में कहां-कहां सेंटर, लिस्ट देखें; आवेदन करने का पूरा प्रॉसेस आप सरकारी अफसर बनना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। तो आपके लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ है। सभी 75 जिलों में आवेदन शुरू हो चुके हैं। 1 से 15 जुलाई के बीच क्लासेज शुरू होंगी, जो 30 अप्रैल, 2027 तक चलेंगी। पढ़िए पूरी खबर… ——————————— आग लगने पर तुरंत खुले, ऐसा हो ऑटोमैटिक लॉक:बिल्डिंग में फायर अलार्म-एग्जिट गेट जरूर चेक करें; लापरवाही पर यहां करें शिकायत लखनऊ की एक बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जांच में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम न होना, इमरजेंसी एग्जिट की कमी और बिजली कटने से ऑटोमैटिक गेट न खुलने को हादसे का कारण बताया गया। पढ़िए पूरी खबर…
UP के 8 बड़े शहरों में सस्ते घर खरीदें:वन BHK से फोर BHK तक ऑप्शन; लखनऊ-वाराणसी-गाजियाबाद में बुकिंग शुरू
