हरियाणा के यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुलजार ने प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लॉट खरीदा था, जिसके कुछ पैसे बाकी रह गए थे। मृतक कलीराम प्लॉट के बचे रुपयों की डिमांड करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद 15 मई को गुलजार ने चाकू मारकर कलीराम की हत्या कर दी थी। कलीराम का शव उसके ऑफिस में खून से लथपथ पड़ा मिला था। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की तैयारी कर रही है। पढ़िए वो विवाद, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई… अब पढ़िए वारदात के दिन क्या हुआ… ऑफिस में खून से लथपथ मिला था शव प्रॉपर्टी डीलर कलीराम का शव फरकपुर गांव स्थित उनके ऑफिस में मिला था। आरोपी गुलजार ने चाकू से गर्दन पर कई वार किए थे। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पड़ोसी दुकानदार ने सबसे पहले उनका शव देखा था। इसके बाद परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना मिली। खाना न खाने पर हुआ शक यमुनानगर के हरनोल निवासी मृतक कलीराम (64) कई वर्षों से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। वह रोजाना दोपहर में घर खाना खाने जाता था, लेकिन घटना वाले दिन शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसी दुकानदार भीम सिंह को फोन किया। भीम ऑफिस पहुंचा तो कलीराम जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। भतीजा बोला- किसी से रंजिश नहीं कलीराम के भतीजे संजीव ने बताया कि हमें शाम 5 बजे चाचा की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। उनकी बॉडी पर किसी नुकीली चीज के वार करने के कई निशान थे। उनका बेटा राकेश 5 साल से पत्नी और बच्चे के साथ अमेरिका रहता है। DSP बोले- पूछताछ में हत्या की बात सामने आई डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत मिले थे। आज सुबह (मंगलवार) ही गुलजार को राउंड किया गया था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस रिमांड में लेकर हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। ————– यह खबर भी पढ़ें… यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। फरकपुर गांव में ऑफिस में ही उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उन्हें चाकू मारे गए थे। पड़ोसी दुकानदार ने सबसे पहले शव देखा। (पूरी खबर पढ़ें)
प्लॉट के पैसे मांगने पर प्रॉपर्टी-डीलर को चाकुओं से गोदा:यमुनानगर ऑफिस में घुसकर गर्दन- छाती पर वार किए; बिना रजिस्ट्री परिवार संग रहा
