गुरुग्राम में फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के खत्ते में बुधवार को आग लग गई। लैंडफिल साइट पर कूड़े के ढेर में अचानक भड़की आग ने पूरे इलाके को धुएं से भर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों से भी काला धुआं और लपटें साफ दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में कूड़े में किसी चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फायर अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझाने में कई घंटे लग सकते हैं। ट्रैफिक रूट को किया डायवर्ट फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण बुझाने में काफी मशक्कत हो रही है। प्रशासन ने इलाके में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। आग के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। स्थानीय निवासी धुएं से परेशान हैं और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे हैं।
गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में लगी आग:ट्रैफिक रूट किया डायवर्ट, चारों तरफ फैला धुआं, फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर
