उत्तराखंड में 30 अप्रैल को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, उत्तरकाशी में हाईवे बंद…केदारनाथ यात्रा पर भी संकट, IMD ने जारी किया 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे बंद होने से यात्री फंसे हुए हैं, जबकि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क है. अगले 48 घंटों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और 4000 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.