Aaj Ka Mausam Live: उत्तराखंड में 10 मई से उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मैदानी इलाकों में पारा 36°C तक पहुंचने से गर्मी बढ़ेगी, वहीं 11-12 मई को राज्यभर में 50km की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है. चारधाम यात्रियों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान और क्या है मौसम विभाग की ताजा चेतावनी.
Uttarakhand Weather: 10 मई से उत्तराखंड का मौसम लेगा करवट, पहाड़ों में ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
