केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कुरुक्षेत्र का विजिट किया। केंद्रीय सचिव वरिष्ठ IAS डॉ. विनित जोशी ने बीते दिनों NIT में हुई घटनाओं की समीक्षा की। साथ ही जिला प्रशासन और NIT के अधिकारियों के साथ बैठक की। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय सचिव डॉ. विनित जोशी ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से जांच के लिए आए हैं। यहां स्टूडेंट्स और टीचर्स से बातचीत की जा रही है। अभी हॉस्टल की जांच करेंगे। टीचर और स्टूडेंट्स के अपने-अपने इश्यू है। उनके इश्यू को जानने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सुझाव भी आए विजिट के दौरान कई तरह के सुझाव आए हैं। स्टूडेंट्स, NIT और लोकल प्रशासन ने भी अपने सुझाव रखे हैं। उन सुझाव पर फाइनल चर्चा होना बकाया है। साथ ही NIT में स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले में स्थानीय पुलिस को शुरुआती जानकारी है। बच्चों के लिए ओवरऑल अच्छा एनवायरमेंट हो उस पर काम करेंगे। अधूरे फेक्ट और तथ्य की तलाश उधर, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे की अगुवाई में टीम अधूरे फैक्ट और तथ्य की जानकारी ले रही है। यह टीम NIT में हुई भर्ती, प्रमोशन, शिकायतें, रैंकिंग में आई गिरावट और वेकेंट पोस्ट को लेकर जांच कर रही है। डायरेक्टर पर अपने होम स्टेट तेलंगाना से ज्यादा स्टाफ भर्ती का आरोप भी है। टीम की दूसरी विजिट इस घटनाक्रम की शुरुआत 29 मार्च को हुई, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से NIT कुरुक्षेत्र के डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी। इस महीने 7 अप्रैल को टीम ने जांच के लिए NIT की पहली विजिट की थी। जांच के बीच एग्जाम का शेड्यूल उधर, जांच और स्टूडेंट्स की छुट्टियों के बीच NIT प्रशासन ने एग्जाम का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 मई से NIT कुरुक्षेत्र में एग्जाम शुरू होंगे। हालांकि पहले री-अपीयर और उसी के बीच बीटेक लास्ट ईयर की परीक्षाएं होगी। इसके लिए NIT की ओर से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 15 से री-अपीयर की परीक्षाएं NIT कुरुक्षेत्र के प्रवक्ता प्रो. ज्ञान भूषण के बताया कि बीटेक लास्ट ईयर के 8वें सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 18 मई से 26 मई तक सुबह के समय होगी। री-अपीयर परीक्षाओं में 7वें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 और 16 मई को आयोजित होंगी और कुछ एग्जाम 8वें सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा के बाद भी लिए जाएंगे। जुलाई तक होगी परीक्षाएं इसके अलावा 5वें सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं 20 से 31 जुलाई तक सुबह के सेशन में, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं इसी अवधि में इवनिंग सेशन में और पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 से 31 जुलाई के बीच वैकल्पिक दिनों में सुबह के सेशन में आयोजित की जाएंगी।
कुरुक्षेत्र NIT में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सचिव की विजिट:प्रोफेसर और प्रशासन के साथ की मीटिंग, स्टूडेंट्स और स्टाफ से लिए सुझाव
