Aaj Ka Mausam Live: उत्तराखंड मौसम विभाग (IMD) ने 11 मई के लिए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 4000 मीटर से ऊपर बर्फबारी का अनुमान जताया है. देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. 12 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी दी गई है. चमोली और केदारनाथ धाम के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से पारा 3-5 डिग्री गिरेगा. प्रशासन ने चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी है.
Uttarakhand Weather: 11 मई को पहाड़ों में आंधी-बारिश का साया, 12-13 मई के लिए भारी अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
