Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में ‘आसमान से बरसेगी आग’, देहरादून-हरिद्वार समेत इन 5 जिलों में ‘हीट वेव’ का रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मौसम विभाग (आईएमडी) ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां पारा 41°C के पार पहुंच गया है. अत्यधिक तपिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है. दूसरी ओर, पहाड़ों में मौसम करवट ले रहा है, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं व बिजली चमकने के साथ बारिश का येलो अलर्ट है. भारी बारिश से केदारनाथ व बद्रीनाथ हाईवे बाधित हुए. जानिए अपने शहर के मौसम का पूरा हाल और प्रशासनिक गाइडलाइंस.