एमपी में आज आगरा-मुंबई NH पर कांग्रेस का चक्काजाम:इंदौर से शुरुआत होगी, किसानों की समस्याओं को लेकर 7 जगहों पर हाईवे बंद करेंगे

Spread the love

मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन करने जा रही है। पार्टी एमपी से गुजरने वाले आगरा-मुंबई NH 52 पर चक्काजाम करेगी। यह चक्काजाम नेशनल हाईवे के 7 अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। इसके लिए एमपी कांग्रेस ने स्थान तय कर लिए हैं। इसकी शुरुआत इंदौर से बस थोड़ी ही देर में होगी। इंदौर के पिगडंबर पर जीतू पटवारी, हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…