यूपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट:53 में लू की चेतावनी; बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, पारा 46.8°C

Spread the love

यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार सुबह से पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार धीमी है। उमस का एहसास हो रहा है। आज पूर्वांचल के 14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। साथ ही 53 जिले हीटवेव (लू) की चपेट में हैं। इनमें 10 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाली धूप के साथ बहुत गर्म हवाएं चलेंगी। आज से नौतपा की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अब 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव से हालात और बिगड़ेंगे। ज्यादातर जिलों का तापमान 45°C से ऊपर रह सकता है। इससे पहले, रविवार को 50 से अधिक शहर लू की चपेट में रहे। बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 46.8°C रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी (47.2°C) देश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, प्रयागराज और जालौन में पारा 45.6°C, आगरा में 45.4° और हमीरपुर 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में सिग्नल पर लोगों को धूप से राहत देने के लिए ग्रीन शेड लगाए गए। मुरादाबाद में ट्रैफिक संभाल रहे पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत हो गई। मौत की वजह हीट स्ट्रोक मानी जा रही है। मुजफ्फरनगर में एक चलती कार में आग लग गई। महिला-बच्चों और बाइवर ने कूदकर जान बचाई। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और इससे निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… मौसम की तस्वीरें- मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। पंजाब से लेकर दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी पर पड़ेगा। जबकि पुरवा हवाओं और नमी की मौजूदगी के कारण तराई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-