हरिद्वार को बाय-बाय कह सीधे दून निकल रहे श्रद्धालु, ढाबा-होटल कारोबार संकट में, 60% तक गिरा ट्रैवल कारोबार, ढाबे वीरान और 50% कमरे खाली

Spread the love

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत ने हरिद्वार के पर्यटन और होटल कारोबार पर संकट खड़ा कर दिया है. नए रूट की वजह से यात्री अब हरिद्वार रुकने के बजाय सीधे देहरादून निकल रहे हैं, जिससे शहर के 40% होटल खाली पड़े हैं. ट्रैवल बिजनेस में भी 60% की भारी गिरावट आई है. ऋषिकेश-मेरठ रूट पर बाहरी गाड़ियों की संख्या आधी रह गई है. रफ्तार की इस होड़ में ढाबा मालिकों और स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.