नारनौल में अवैध-खनन रोक रहे सरपंच पर लाठी-डंडों से हमला:रास्ता बंद कराने के बाद दोबारा खोला, विरोध करने पर हुआ विवाद

Spread the love

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर क्षेत्र के गांव बायल में अवैध खनन को लेकर गांव बायल के सरपंच दशरथ सिंह पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया। हमले में सरपंच घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नांगल चौधरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरपंच की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रास्ते को जेसीबी की सहायता से बंद करवाया था। सरपंच दशरथ सिंह ने आरोप लगाया कि देर रात ढाणी हरनाथ के मुकेश, बायल गांव के मामराज, अभय सिंह तथा उनके जेसीबी ऑपरेटर ने दोबारा जेसीबी से रास्ता खोल दिया। दोनों पक्षों में हुई थी कहासुनी सूचना मिलने पर सरपंच अपने साथियों राजू व हंसराज के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को ऐसा करने से मना किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने सरपंच पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जेसीबी लेकर हुए फरार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त घटना के बाद आरोपी जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शनिवार को वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पुलिस को नहीं मिली शिकायत रेंज ऑफिसर रजनीश यादव ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।