करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश:सेल्समैन पर तानी पिस्तौल, धक्का-मुक्की में हवा में चली गोली; बदमाश फरार

Spread the love

करनाल जिला के तरावड़ी में जीटी रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बाइक सवार एक युवक पेट्रोल डलवाने के बहाने आया और बाद में पिस्तौल निकालकर सेल्समैन को धमका दिया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की के दौरान फायर हुआ, लेकिन गोली हवा में चली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पेट्रोल डलवाने के बाद दिखाई पिस्तौल जानकारी के अनुसार काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात युवक चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने सेल्समैन सुरेश कुमार से 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और कैश भी दे दिया। इसके तुरंत बाद आरोपी ने पिस्तौल निकालकर सुरेश कुमार पर तान दी और कहा कि उसके पास जितना कैश है, वह निकाल दे। बाल-बाल बचा सेल्समैन आरोपी की इस हरकत का सुरेश कुमार ने विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान आरोपी ने फायर कर दिया, लेकिन गोली हवा में निकल गई और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद बाइक से भागा आरोपी फायर करने के बाद आरोपी तुरंत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तरावड़ी की तरफ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।