पानीपत में MBBS डॉक्टर से रेप, तीसरी मंजिल से कूदी:पूरे शरीर में फ्रैक्चर, चलना-फिरना हुआ बंद; अश्लील VIDEO दिखाकर ₹1 करोड़ मांग रहा था बॉयफ्रेंड

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में एक लेडी MBBS डॉक्टर बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गई। इस जानलेवा कदम से उसके पूरे शरीर में फ्रैक्चर हो गया। वह इसी कंडीशन में कई दिनों तक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती रही। वर्तमान में वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ होकर बेड पर है। डॉक्टर के भाई और चाचा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच डीएसपी को सौंपी। शुरुआती जांच में डॉक्टर का शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर एक करोड़ रुपए और जेवरात मांगने का बड़ा मामला सामने आया। इसके बाद पहले थाना पिल्लूखेड़ा (जींद) में जीरो FIR दर्ज की गई और घटना का मुख्य केंद्र पानीपत होने के कारण मामले को आगामी कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना स्थानांतरित किया गया। अब पानीपत पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ब्लैकमेलिंग से सुसाइड करने की कोशिश करने तक की पूरी कहानी… पुलिस जांच के बाद पानीपत में दर्ज हुआ मुख्य केस पीड़िता के भाई और चाचा ने जब आरोपी मोहित को सामने आकर बात करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को ही जेल भिजवाने और उसके छोटे भाई (जो पुणे में कानून की पढ़ाई कर रहा है) को जान से मारने की धमकी दे डाली। लाचार होकर पीड़िता की ओर से जींद SP को शिकायत भेजी गई। चूंकि मामला महिला अपराध से जुड़ा और बेहद संवेदनशील था, इसलिए डीएसपी सफीदों ने इसकी प्रारंभिक जांच की और मामला प्रथम दृष्टया पूरी तरह सही पाया। इसके बाद कानूनी राय मिलने पर पहले थाना पिल्लूखेड़ा (जींद) में जीरो FIR दर्ज की गई । मामला पानीपत होने के कारण मामले को आगामी कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना स्थानांतरित किया गया।