यमुनानगर जिले के थाना बुडिया क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी को पकड़ लिया गया और तुरंत डायल 112 पर कॉल की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक मजदूर है और उसकी चार बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि गांव का ही 23 वर्षीय युवक सौरभ पिछले करीब दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसकी बेटी से बहला-फुसलाकर गलत काम करता रहा। सौरभ के परिवार वालों को इस बारे में सूचित किया था, लेकिन इसके बावजूद सौरभ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। माता-पिता खेत में काम पर गए हुए थे शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह और उसकी पत्नी गेहूं काटने के लिए खेत में गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि सौरभ उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। इस पर उन्होंने तुरंत सौरभ को पकड़ लिया और डायल 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ को अपने साथ ले गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा है और घटना वाले दिन भी उसने घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बुडिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
यमुनानगर में घर में घुसकर 10वीं की छात्रा से रेप:परिजनों ने मौके पर पकड़ा पड़ोसी, 2 साल से कर रहा था शोषण
