रायबरेली में राहुल गांधी ने मोदी और शाह पर जमकर हमला किए। उन्होंने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है। चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। राहुल, बुधवार को लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं। उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है। पीएम मोदी जैसे कोरोना में रोए थे, एक महीना के भीतर फिर आपके सामने रोने वाले हैं। फिर टीवी पर मोदी आएंगे। कहेंगे हमने कुछ नहीं किया। राहुल गांधी दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को यूपी पहुंचे थे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन गेस्ट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद वे लोधवारी गांव पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पहले भरतगंज बाजार में लोगों को देखकर अचानक से राहुल ने काफिला रुकवा दिया। कार से नीचे उतरे। वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया। गुलाब के फूल और गुलदस्ते लिए, फिर लोधवारी गांव के लिए रवाना हो गए। वे अमेठी भी जाएंगे। उनके पहुंचने से पहले सांसद केएल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है- किशोरी लाल, दो साल। तुमने क्या किया? ‘एक बस कांग्रेस नेता के स्कूल में। एक एंबुलेंस अपने ट्रस्ट के अस्पताल में।’ पोस्टर में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के 5 साल के काम गिनाए हैं। लिखा है- कन्या महाविद्यालय, चार आईटीआई, दो राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई। गौरीगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और रामगंज में सैनिक स्कूल का भी निर्माण करवाया। ये पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कांग्रेस कार्यालय के पास लगाए गए हैं। हालांकि, किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल सका है। तस्वीरें देखिए… लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
राहुल बोले- मोदी कोरोना काल की तरह रोएंगे, हाथ जोड़ेंगे:फिर कहेंगे मेरी गलती नहीं, आर्थिक तूफान आने वाला है…पीएम बचा नहीं पाएंगे
