अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। प्रतीक लग्जरी कारों और बॉडी बिल्डिंग के शौकीन थे। पिता मुलायम सिंह यादव देश के दिग्गज नेता थे, लेकिन प्रतीक राजनीति की चमक-दमक से दूर रहे। बचपन में ही उन्हें उनके पिता (बायोलॉजिकल फादर) ने छोड़ दिया। बचपन मां साधन गुप्ता के साथ बीता। 2007 में मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से शादी की और प्रतीक को अपनाया और उनको बेटे का हक दिया। उन्होंने ब्रिटेन में पढ़ाई की। भाजपा नेता अपर्णा यादव से लव-मैरिज की। दोनों के बीच विवाद हुआ, फिर सुलह भी हो गई। प्रतीक सार्वजनिक जगहों पर बेहद कम नजर आते थे। उन्होंने दोस्तों से भी दूरी बना ली थी। वह पल्मोनरी एम्बोलिज्म बीमारी की चपेट में थे। फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी को जानलेवा माना जाता है, लेकिन यह बात सिर्फ परिवार को ही पता थी। इस तरह उनकी पूरी जिंदगी मिस्ट्री से भरी रही। चलिए, प्रतीक की कहानी पढ़ते हैं… पहले प्रतीक की 3 तस्वीरें… बचपन में पिता ने छोड़ा, फिर मां ने मुलायम से शादी की प्रतीक की मां साधना गुप्ता 4 साल पहले निधन हो चुका है। साधना की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। दोनों मुलायम की मां की वजह से करीब आए थे। दरअसल, मुलायम की मां मूर्ति देवी की तबीयत एक बार ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उस वक्त साधना मेडिकल कॉलेज में नर्स थीं। मेडिकल कॉलेज में एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी। उस समय साधना वहां मौजूद थीं और उन्होंने नर्स को ऐसा करने से रोक दिया। साधना की वजह से ही मूर्ति देवी की जान बची थी। मुलायम इससे काफी प्रभावित हुए। और दोनों के बीच रिश्ता शुरू हो गया। 2007 में साधना ने मुलायम सिंह यादव ने उसे शादी कर ली। इसके बाद प्रतीक को मुलायम ने अपना लिया। 2007 में मुलायम ने अपने खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति वाले केस में सुप्रीम कोर्ट में एक शपथपत्र दिया। इसमें लिखा था- मैं स्वीकार करता हूं कि साधना गुप्ता मेरी पत्नी और प्रतीक मेरा बेटा है। बॉडी बिल्डिंग और गाड़ियों के शौकीन
प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी सजग थे। वे न सिर्फ खुद बॉडी बिल्डर थे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने गोमतीनगर में एक जिम भी खोला हुआ था। बॉडी बिल्डिंग के साथ-साथ उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक था। उनके पास लैंबोर्गिनी और पोर्शे जैसी गाड़ियां थीं। लखनऊ में शुरुआती शिक्षा लेने के बाद वे ब्रिटेन चले गए, जहां से उन्होंने एमबीए किया। प्रतीक राजनीति के बजाय व्यवसाय, फिटनेस और सामाजिक कार्यों में अधिक सक्रिय रहे। वे ‘जीव आश्रय फाउंडेशन’ नाम की एक एनजीओ भी चलाते थे, जो पशु कल्याण और बेघर लोगों की मदद जैसे सामाजिक कार्यों पर फोकस करती थी। अपर्णा से बर्थडे पार्टी में मिले, लव-मैरिज की
प्रतीक और अपर्णा यादव की लव स्टोरी काफी चर्चित रही। दोनों स्कूल के दिनों से दोस्त थे। एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई, जहां ई-मेल आईडी एक्सचेंज होने से दोस्ती की शुरुआत हुई। यह दोस्ती कब 8–10 साल की रिलेशनशिप में बदल गई, पता ही नहीं चला। 2011 में दोनों की सैफई में शाही अंदाज में शादी हुई, जिसमें अमिताभ बच्चन जैसे बड़े मेहमान शामिल हुए। प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है। अपर्णा शुरू में समाजवादी पार्टी से जुड़ी रहीं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2022 में अपर्णा ने भाजपा जॉइन कर ली और पिछले साल उन्हें यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया गया। तलाक का ऐलान कर चौंका दिया था, 9 दिन बाद सुलह हुई
प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों के बीच सुलह हो गई। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- “All is good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।”
आखिरी में प्रतीक की पत्नी अपर्णा के बारे में जानिए ————————————- प्रतीक के निधन से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन:38 साल के थे, पत्नी अपर्णा भाजपा नेता; सपा प्रमुख पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
प्रतीक की जिंदगी रहस्य भरी रही:राजनीति से दूर रहे, लग्जरी कारों का शौक; लव मैरिज, फिर पत्नी से विवाद भी रहा
