हरियाणा के हिसार में गुरुवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा हो गया था। यूनिवर्सिटी में सम्मेलन करने की मांग कर रहे जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के सामने ही छात्रों ने वीसी ऑफिस के गेट को तोड़ने का प्रयास किया था। इस मामले में सूचना है कि हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई जजपा एवं इनेसो कार्यकर्ताओं को हिसारत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज की है, हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी लेकर हरियाणा में सिसायत गरमा गई है। दुष्यंत चौटाला करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस आज दुष्यंत चौटाला हिसार में इसी मुद्दे पर थोड़ी देर में प्रेस वार्ता करेंगे। बता दें कि गुरुवार को हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसकी अगुवाई इनसो के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की थी। प्रदर्शन से पहले वीसी नरसीराम बिश्नोई पिछले गेट से गाड़ी लेकर निकल गए थे। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीसी ऑफिस में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया था। इस पर जजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इससे मामला तनावपूर्ण हो गया था।
GJU में हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई:जजपा नेताओं के हिरासत में लेने की सूचना, दुष्यंत थोड़ी देर में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे
