वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से नहीं, क्रूरता के साथ रेप करने से हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADCP) लिपि नागायच ने बताया, आरोपी ने छात्रा के साथ ब्रूटल मतलब बर्बर तरीके से रेप किया था। इससे छात्रा के प्राइवेट पार्ट में इंजरी थी। इस कारण से उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और मौत हो गई। ADCP ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेमोरेजिक शॉक (अधिक रक्तस्राव) भी आया है। छात्रा के पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं। उनकी शिकायत पर पहले आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मगर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उनके बीच दो साल से अफेयर था। छात्रा 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। डॉक्टरों से बात की, लेकिन परिजनों के बिना अबॉर्शन के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने खुद ही अबॉर्शन का प्लान बनाया। छात्रा को अबॉर्शन पिल्स खिला दी थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी। वहां काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने सबसे पहले छात्रा को बेहोश पड़े देखा। वह चिल्लाने लगा तो गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स खरीदीं
आरोपी मोहम्मद समीर जौनपुर में करियाव मीरगंज का रहने वाला है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार देर शाम समीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बात कबूल ली थी। छात्रा के पिता की चंदौली में पोस्टिंग है। परिवार के साथ काशी में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छात्रा GNM सेकेंड ईयर की छात्रा थी। मोहम्मद समीर भी उसी कॉलेज में पढ़ता है। वह नर्सिंग थर्ड ईयर का छात्र है। समीर ने पुलिस को बताया था- लड़की ने 9 जून को प्रेग्नेंट होने की बात बताई थी। जब कोई डॉक्टर गर्भपात करने को तैयार नहीं हुआ तो हमने पहले मेडिकल की किताबें पढ़ीं, लेकिन कुछ तय नहीं कर पाए। इसके बाद यूट्यूब देखा। कई चैनल देखने के बाद अबॉर्शन की दवा खाने पर सहमति बनी। दवा लेने का तरीका भी यूट्यूब से देखा, फिर एक ब्रांड की दवा खरीदी। तय हुआ कि छात्रा बुधवार को दवा खाएगी। बुधवार सुबह 9 बजे वह घर से हम दोनों के लिए खाना लेकर हॉस्टल पहुंची। कमरे में आने के बाद वह डरी और घबराई हुई थी। जब दवा खाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया। उस पर दबाव बनाया तो उसने कहा- हम निकाह कर लेते हैं, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी। उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दवा खिला दी। दवा की खुराक अधिक थी। एक घंटे बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई। आधे घंटे बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। उसने कहा कि मुझे अस्पताल ले चलो। मेरे कुछ कहने से पहले ही वह कमरे से बाहर की ओर भाग गई। मैं खून देखकर घबरा गया था
समीर ने बताया- उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। लाइट खराब होने के कारण लिफ्ट बंद थी। इस कारण वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगी। तभी ब्लीडिंग के चलते उसे चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। खून देखकर मैं घबरा गया। मैं ऊपर अपने कमरे में आया, ताला बंद किया और बस से अपने घर जौनपुर भाग आया। 7 महीने पहले भी छात्रा का कराया गया था गर्भपात
गुरुवार को पुलिस ने दावा किया था कि छात्रा के बैग से दर्द निवारक और अन्य दवाएं मिली हैं। उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि 7 महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। बॉयफ्रेंड के फोन से वीडियो और फोटो मिले हैं। छात्रा के साथ की गई चैटिंग भी बरामद हुई है। गार्ड बोला- दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ रही थी छात्रा
बॉयज हॉस्टल के गार्ड ने बताया कि लड़की पिछले दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ रही थी। मंगलवार को भी वह आई थी। सामने रोड स्थित किराना दुकान से लेकर कैंपस के भीतर लगे पेड़ तक उसने तीन-चार चक्कर लगाए और काफी देर तक अकेले घूमती रही। बुधवार सुबह 9:20 बजे वह सीढ़ियों से अकेले ऊपर चढ़ते हुए सीधे कमरे में गई थी। बाद में वह खून से लथपथ मिली। चाचा ने कहा- बेटा पढ़ाई में अच्छा था, ऐसी उम्मीद नहीं थी आरोपी समीर के चाचा मोहम्मद मोबीन ने बताया कि पुलिस शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच आई थी। पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। जब हम लोग पीछे-पीछे पहुंचे तो बताया गया कि लड़का-लड़की का मामला है। वह बनारस पढ़ने जाता था। डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था। लड़के के पिता पहले ड्राइवरी करते थे, लेकिन अब कुछ नहीं करते। करीब एक साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके 6 भाई और 3 बहन हैं। कुल 9 बच्चे हैं और यह सबसे छोटा था। पढ़ने-लिखने में ठीक था। मोहम्मद मोबीन ने कहा कि हम पांच भाई हैं। हमारे परिवार में करीब 35-40 बच्चे हैं। इनमें से कोई एक बच्चा भी आगे निकल जाए, यही उम्मीद रहती है। यह पढ़ाई में अच्छा था, इसलिए इसे पढ़ाने की कोशिश की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ बोलीं- समय पर इलाज मिलता तो जान बच जाती ****************** यह भी पढ़ें:- अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, 4 पर FIR: राजभर बोले- अदिति मेरी भी बेटी, लेकिन अखिलेश अपनी गिरेबान में झांके अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई। कानपुर में भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव और प्रतापगढ़ में शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे समाज में अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पढ़ें पूरी खबर…
काशी में नर्सिंग छात्रा की रेप से हुई थी मौत:पुलिस का दावा- प्राइवेट पार्ट में इंजरी से ब्लीडिंग हुई; बॉयफ्रेंड ने कहा था-अबॉर्शन पिल्स खिलाई
