Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर दिखा 'कल हो ना हो' का जादू, प्रसाद ओक ने दोहराया शाहरुख खान का आइकॉनिक अंदाज

INT News11 August 2026 at 01:46 pm

मुंबई, 11 अगस्त। साल 2003 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' के किरदार, जगह और डायलॉग्स आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म की कहानी, न्यूयॉर्क की खूबसूरती और शाहरुख खान का अंदाज दर्शकों को उस दौर की याद दिलाता है। इस कड़ी में मराठी अभिनेता और निर्देशक प्रसाद ओक ने अपनी पत्नी मंजिरी ओक के साथ न्यूयॉर्क के मशहूर ग्रैंड सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर फिल्म के चर्चित अंदाज को दोहराया और पुरानी यादों को ताजा कर दिया।