Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वंदे मातरम् के अपमान का आरोप, भाजपा का मशाल जुलूस:मंदसौर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गान, भाजपा बोली- यह राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

INT News16 August 2026 at 10:27 pm

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने रविवार देर शाम मंदसौर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होकर बड़े बालाजी मंदिर होते हुए गांधी चौराहा पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। जुलूस में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए। नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अनादर का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। भाजपा बोली- वंदे मातरम् राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस राष्ट्रगीत ने क्रांतिकारियों में त्याग और बलिदान की भावना जगाई थी। ऐसे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। दिल्ली की घटना को लेकर कांग्रेस पर आरोप भाजपा ने आरोप लगाया कि यह विवाद 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सामने आया। पार्टी के अनुसार, कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सामने आए एक वीडियो में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर इशारा करती नजर आईं। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह इशारा राष्ट्रगीत को बीच में रोकने या उसके पूर्ण गायन पर आपत्ति जताने से संबंधित था। भाजपा ने इसे राष्ट्रगीत और देश की भावनाओं का अपमान बताया और कांग्रेस से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। नेताओं ने कहा- राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान जरूरी भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्र और राष्ट्रगौरव के प्रतीकों का सम्मान हर राजनीतिक दल और नागरिक का दायित्व है। मशाल जुलूस के जरिए भाजपा ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय चेतना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। जुलूस में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, भाजपा नेता अनिल कियावत, जिला महामंत्री शिवराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।