Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

INT News16 August 2026 at 07:11 pm

Alwar Viral Video : राजस्थान के अलवर से एक ट्रक ड्राइवर की स्टंटबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर व्यूज बटोर रहा ये वीडियो जितना हैरतअंगेज नजर आ रहा है, उतना ही जानलेवा भी साबित हो सकता था. राजस्थान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई करने को लेकर स्टेप लेने शुरू कर दिए हैं.

&ref_src=twsrc%5Etfw">

ट्रक के ऊपर चढ़कर डांस करने लगा ड्राइवर

ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड धीमी की और दरवाजा खोलकर ट्रक के ऊपर उसकी छत पर चढ़ गया. ट्रक का खुला दरवाजा और ड्राइवर की ये खतरनाक हरकत देख आसपास के लोग हैरान थे. ये स्टंट खुद चालक के साथ पब्लिक की सेफ्टी को भी दांव पर रखने वाला था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक ड्राइवर का ये स्टंट किसी सुनसान इलाके या खाली मैदान में नहीं बल्कि भीड़-भाड़ वाली सड़क पर किया जा रहा था. इससे किसी को भी नुकसान पहुंचने की भारी संभावना थी. हालांकि कुछ सेकेंड बाद ही ड्राइवर अपनी सीट पर वापस आ जाता है. लेकिन उसकी इस हरकत से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी.

पुलिस के हत्थे जल्द चढ़ सकता है ड्राइवर

अलवर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एक्शन शुरू कर दिया है. वीडियो में दिख रहे ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.

जान जोखिम में डालना बहादुरी नहीं

ऐसे स्टंट कर के कोई भी वायरल हो सकता है. लेकिन बीच सड़क पर ऐसे स्टंट खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकते हैं. इसलिए सड़कों पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद आवश्यक है. ऐसे वीडियो का समर्थन नहीं करता.

Also read : केरल BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्यों दिया इस्तीफा? 5 साल बाद पार्टी से तोड़ा नाता