entertainment
श्रेया घोषाल ने 'जन गण मन' को दी अपनी आवाज, बोलीं- 'राष्ट्रगान गाना हमेशा गर्व का पल रहा है'
INT News11 August 2026 at 01:24 pm
मुंबई, 11 अगस्त। जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' का अपना खास वर्जन पेश किया है। इसको लेकर श्रेया ने अपने मन की बात साझा की और बताया कि राष्ट्रगान गाना उनके लिए हमेशा बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव रहा है।