Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को झटका, इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी

INT News11 August 2026 at 01:00 pm

सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अभी से दिलचस्प होती नजर आ रही है. शुरुआती एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स में आवारापन 2 बाजी मारती दिख रही है.

बंटवारा 1947 ने डे 1 एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट

Sacnilk की शुरुआती ट्रैकिंग के मुताबिक, बंटवारा 1947 ने डे 1 के लिए करीब 2.74 लाख का एडवांस बुकिंग ग्रॉस दर्ज किया है, जिसमें ब्लॉक सीट्स को शामिल नहीं किया गया है. ये आंकड़ा सनी देओल की फिल्म के लिए फिलहाल एक स्लो स्टार्ट की ओर इशारा करता है.

आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में बंटवारा 1947 को पछाड़ा

इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग का ग्रॉस करीब 8.7 लाख पहुंच गया है, ब्लॉक सीट्स को छोड़कर. यानी अभी के स्टेज पर फिल्म ने बंटवारा 1947 को काफी पीछे छोड़ दिया है. खास बात ये है कि आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग कमाई सनी देओल की फिल्म से तीन गुना से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Theatre Releases: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से सनी देओल की 'बंटवारा 1947' तक, इस हफ्ते थिएटर में लगेगा फिल्मों का मेला

इतने लाख की फिल्मों ने की कमाई

अगर रिजर्व सीटों को भी आंकड़ों में शामिल करें, तो दोनों फिल्मों के बीच का अंतर साफ दिखाई देता है. आवारापन 2 ने पहले दिन के लिए करीब 23.66 लाख रुपये की एडवांस कमाई कर ली है. वहीं बटवारा 1947 की पहले दिन की एडवांस कमाई आरक्षित सीटों के साथ लगभग 13.53 लाख रुपये है.

बंटवारा 1947 और आवारापन 2 के बारे में

सनी देओल की लीड में बनी बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. फिल्म की कहानी असगर वजाहत के चर्चित नाटक जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ई नई पर बेस्ड है. वहीं, आवारापन 2 को विशेष भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में दिशा पटानी और शबाना आजमी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: 'Awarapan 2' का ट्रेलर देख इमोशनल हुए मोहित सूरी, इस एक्टर के लिए लिखा हार्ट टचिंग नोट

ये भी पढ़ें: मौत से मेरा पुराना हिसाब है... 19 साल बाद लौटा शिवम पंडित, आवारापन 2 के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट