entertainment
यश स्टारर 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट से उठा पर्दा; जानें किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Toxic New Poster Release: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ' टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया. इसमें फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है.
What is in the New Poster: क्या है नए पोस्टर में?
पोस्टर में यश काफी अलग अंदाज में दिख रहे. पोस्टर में कहीं आग लगी हुई है, चारो और बर्फ और लाशो का ढेर है और बीच में यश ब्राउन कोट में नजर आ रहे. यश के इस लुक के बाद फैंस की एक्साइटमेंटबढ़ गयी हैं.
पीवीआर सिनेमाज ने फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है. पोस्ट में लिखा गया है कि अब परियों की कहानियां भी 'टॉक्सिक' हो गई हैं। फिल्म में रॉकिंग स्टार यश एक खतरनाक दुनिया में नजर आएंगे. यह फिल्म खास तौर पर IMAX के शानदार अनुभव के लिए तैयार की गई है.
Fairy tales just got TOXIC. 🔥
Rocking Star Yash. A world of danger. And an experience crafted for IMAX.
Get ready to enter TOXIC: A Fairy Tale for Grown-Ups in IMAX 26.08.26 pic.twitter.com/ZkEzVeLSnT
— P V R C i n e m a s (@_PVRCinemas) August 11, 2026
">
Yash in Toxic Trailer: ट्रेलर में यश दिखें काफी रहस्यमयी अंदाज में
ट्रेलर की शुरुआत बेहद रहस्यमयी अंदाज में होती है. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती दिखती है, जो अपराध, सत्ता और रिश्तों के जाल में फंसा हुआ है. ट्रेलर में यश का किरदार पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और खतरनाक नजर आता है. उनके कई एक्शन सीक्वेंस और इंटेंस लुक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. साथ ही फिल्म में परिवार, प्यार, धोखा और बदले जैसे कई भावनात्मक पहलुओं को भी दिखाया गया है.
करीब चार मिनट लंबे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस, भावनात्मक रिश्तों और गैंगस्टर की अंधेरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है. निर्देशन गीतू मोहनदास की इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.
फिल्म में हिंसा, अपराध, जटिल रिश्ते और मनोवैज्ञानिक संघर्ष को बेहद स्टाइलिश अंदाज में पेश किया गया है. ट्रेलर के शानदार विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी इसे बड़े पर्दे का भव्य अनुभव देने का वादा करते हैं.
Toxic Release Date: टॉक्सिक की रिलीज डेट
पहले फिल्म ' Toxic' को मार्च में रिलीज करने की योजना थी. हालांकि, मिडिल ईस्ट में बने अनिश्चित हालात के चलते इसकी रिलीज जून तक टाल दी गई. इसके बाद मई में मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी और नई तारीख का ऐलान नहीं किया. बाद में फादर्स डे के मौके पर मेकर्स ने घोषणा की कि 'Toxic' अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म की शूटिंग अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में साथ-साथ की गई है. इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब करके भी रिलीज किया जाएगा.
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
यह भी पढ़ें: Toxic: यश ने मुझे नादिया के रोल के लिए मैनिफेस्ट किया था...' कियारा आडवाणी ने शूटिंग सेट को लेकर खोले कई राज