Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

INT News11 August 2026 at 02:57 pm

मुंबई, 11 अगस्त। अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में बिहार में फिल्मों की शूटिंग की बढ़ती संभावनाओं को लेकर बात की। उन्होंने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही नई नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण शूटिंग स्थल बन सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी एक आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके लिए टीम अक्टूबर 2026 से बिहार में करीब 50 से 60 दिनों तक काम कर सकती है।