Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने ली करोड़ों में फीस, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की रकम भी आई सामने

INT News11 August 2026 at 05:26 pm

‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 से होगी. एडवांस बुकिंग में एक्शन-थ्रिलर को अच्छा रिस्पांस मिला है. मूवी साल 2007 में आई इमरान हाशमी और श्रिया सरन स्टारर ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म के जरिए इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जबकि दिशा पाटनी जारा की भूमिका में नजर आएंगी.

‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट की फीस

न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी ने ‘ आवारापन 2 ’ में शिवम पंडित के रोल के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फीस ली है. वहीं, दिशा पाटनी को फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये मिलने की खबर है. फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं शबाना आजमी की फीस करीब 2 से 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को झटका, इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी

किसने डायरेक्ट की आवारापन 2

बता दें कि साल 2007 में आई ‘आवारापन’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि इसके दूसरे पार्ट की कमान नितिन कक्कड़ ने संभाली है. फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है. वहीं, गानों पर अमाल मलिक और मिथुन ने काम किया है. फिल्म के म्यूजिक एल्बम में ‘वे जुनून’, ‘ये आवारापन’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता कंटीन्यूज’ जैसे गाने हैं. विशाल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस एक्शन-थ्रिलर में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म

इमरान हाशमी जल्द ही निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी जुनैद वसी और सरीम मोमिन ने लिखी है. ‘गनमास्टर G9’ सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपरशक्ति खुराना भी हैं.

ये भी पढ़ें: सनी देओल Vs इमरान हाशमी की होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत, नहीं टलेगी ‘आवारापन 2’ की रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

ये भी पढ़ें: Theatre Releases: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से सनी देओल की 'बंटवारा 1947' तक, इस हफ्ते थिएटर में लगेगा फिल्मों का मेला