entertainment
एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर
INT News11 August 2026 at 03:21 pm

मुंबई, 11 अगस्त। अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कपूर खानदान की चार पीढ़ियों की हल्की-सी झलक शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके फ्रेम में कपूर परिवार के अलग-अलग पीढ़ियों के सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं। इस कीमती फ्रेम में उनकी गुजर चुकी सास कृष्णा राज कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और पोती समारा नजर आ रहे हैं।