Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

INT News11 August 2026 at 02:46 pm

मुंबई, 11 अगस्त। फिल्ममेकर अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। अब फिल्म की तीसरी सालगिरह के मौके पर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं।