Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · Kerala

केरल BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्यों दिया इस्तीफा? 5 साल बाद पार्टी से तोड़ा नाता

INT News16 August 2026 at 06:10 pm

Kerala Politics : केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवन, जो 2021 से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे, ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. केरल राजनीति में भाजपा से जुड़े अभिनेता देवन का पूरा नाम एस. देवन है. उन्होंने अपने राजनीतिक दल 'केरल पीपुल्स पार्टी' का भाजपा में विलय किया था.

अलप्पुझा में अपने फैसले की जानकारी देते हुए उन्होंने साफ किया कि जिस राजनीति पर वे विश्वास करते हैं, उस दिशा में बीजेपी में रहते हुए आगे बढ़ना संभव नहीं हो पा रहा था.

​श्री नारायण गुरु के विचारों पर आधारित

राजनीति ​अपने इस्तीफे के कारणों को स्पष्ट करते हुए देवन ने कहा, "मेरी राजनीति समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के आदर्शों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों पर आधारित है. पिछले 5 सालों में, जब से मैं केरल में बीजेपी में शामिल हुआ, मुझे एहसास हुआ कि मैं उस रास्ते पर नहीं चल पा रहा हूं." उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ उन्हें यह पक्का यकीन हो गया कि उनकी राजनीतिक सोच और कार्यशैली पार्टी की लाइन से पूरी तरह अलग है.

​प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी ​

देवन ने बताया कि उन्होंने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटने के लिए अपना आधिकारिक त्यागपत्र भेज दिया है. उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेदों के चलते पार्टी में बने रहना उनके सिद्धांतों के खिलाफ था.

Also read : रूस पर यूक्रेन का हवाई हमला, मॉस्को के वेयरहाउस में भड़की आग