Nainital News: नन्हीं सी सुयशी तिवारी ने 3 साल की उम्र में तीस से ज्यादा मंत्र याद कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Spread the love

उत्तराखंड के नैनीताल की 3 साल की सुयशी तिवारी अपनी अद्भुत प्रतिभा से सबको चौंका रही हैं. इतनी कम उम्र में वे दर्जनों वैदिक मंत्रों का शुद्ध और लयबद्ध उच्चारण कर चुकी है. हाल ही में उन्होंने “ॐ कृष्णाय वासुदेवाय” मंत्र का लगातार 10 बार उच्चारण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने उन्हें इंटरनेशनल पहचान दिलाई और हर किसी को प्रेरित किया है.