मेरठ में महिला के सिर-चेहरे पर 10 बार कुल्हाड़ी मारी:अंगुली काटकर 200 मीटर दूर फेंकी, 2 साल पहले लव मैरिज की थी

Spread the love

मेरठ में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से करीब 10 वार किए गए। हाथ की एक अंगुली काटकर शव से करीब 200 मीटर दूर फेंक दी गई। महिला ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। इससे पहले उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों ने पति, ससुराल पक्ष और कुछ रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसे पहले भी प्रताड़ित किया जाता था और उसकी जान को खतरा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खूंटी गांव का है। अब जानिए पूरा मामला कंकरखेड़ा के महमूदपुर गांव निवासी गुलफ्शां का करीब 10 साल पहले गाजियाबाद के डासना निवासी युवक से निकाह हुआ था। दो बच्चे होने के बाद उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। जटौली निवासी भोला पंडित का गुलफ्शां के पिता शाहिद के घर आना-जाना था। उसी के जरिए गुलफ्शां की मुलाकात मनवीर से हुई। मनवीर की तीन शादियां हो चुकी हैं। एक पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी, जबकि दो पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं। किताब लेने घर से निकली थी, खेत में मिला शव परिवार की रजामंदी से भोला ने गुलफ्शां और मनवीर को मिलवाया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और दो साल पहले उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद गुलफ्शां अपने दोनों बच्चों के साथ मनवीर के घर रहने लगी। करीब छह महीने पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। मनवीर गैंसूपुर में एक दूध डेरी पर काम करता है। उसके मुताबिक, शुक्रवार को गुलफ्शां बच्चों की किताब लेने के लिए घर से परीक्षितगढ़ के लिए निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद मनवीर ने परिवार के साथ उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव निवासी रमेश के खाली खेत में गुलफ्शां का शव पड़ा मिला। रमेश उस समय खेत में नलकूप चलाने गए थे। उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।पुलिस के पहुंचने से पहले ही मनवीर भी मौके पर पहुंच गया था। लाश से 200 मीटर दूर मिली हाथ की उंगली गुलफ्शां के सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाडी से करीब 10 वार किए गए थे। उसकी एक उंगली काटकर शव से लगभग 200 मीटर दूर फेंक दी गई थी। घटनास्थल के पास ही हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाडी पड़ी मिली। सूचना पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।गुलफ्शां के पिता शाहिद की तहरीर पर पति मनवीर, उसके मौसेरे भाई सुमित और परतापुर निवासी बहनोई प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया- गुलफ्शां की हत्या में शक की सुई पति और उसके रिश्तेदारों पर है। दो दिन पहले मनवीर पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रहने की बात कर रहा था। दो माह पहले बहनोई प्रवीण से उसका संपत्ति को लेकर विवाद भी हुआ था। इसी एंगल पर जांच जारी है और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
————————– यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज
बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…