पानीपत में दोस्त का मर्डर:पड़ोसी ने सिर में मारी ताबड़तोड़ राड, कई दिनों से चल रहा था मनमुटाव

Spread the love

पानीपत शहर की पूजा विहार कॉलोनी में देर रात एक युवक ने दोस्त की हत्या कर दी। अक्सर साथ रहने वाले दोनों दोस्तों के बीच पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने एक बार पहले भी गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की थी। बीती मंगलवार की देर रात आरोपी दोस्त के घर पहुंचा, जहां उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही युवक बाहर आया, तो आरोपी ने उसके सिर में वजनदार हथियार मार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुधवार की सुबह बेटी ने पिता को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, तो उसने बाकी परिचितों को मौके पर बुलाया। अचेत अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। गेट खोलते ही किया हमला परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात आरोपी साहिल ने शिवकुमार के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही शिवकुमार ने गेट खोला, बाहर खड़े साहिल ने अचानक लोहे की राड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि शिवकुमार वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बेटी ने देखा पिता का लहूलुहान शव घटना का पता सुबह चला, जब शिवकुमार की बेटी जगी और उसने पिता को गेट पर खून से लथपथ पड़ा देखा। शोर मचाने पर परिजन इकट्ठा हुए और तुरंत घायल शिवकुमार को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।