कुरुक्षेत्र में आज को जिला जेल एवं सुधार गृह में वॉलीबॉल कुरुक्षेत्र प्रिजनर प्रीमियर लीग (KPPL) आयोजित की गई। इस टूर्नामेंट की शुरुआत सांसद नवीन जिंदल ने करवाई। जिंदल ने कैदियों के साथ वॉलीबॉल भी खेली। इससे पहले उन्होंने सुधार गृह में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन भी किया। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जीवन में इंसान से गलतियां हो जाती हैं, लेकिन उन्हें सुधारने की कोशिश करना भी जरूरी है। कई बार बेकसूर इंसान भी कानून के शिकंजे में फंस जाता है। वे खेल के साथ-साथ जेल में बंद लोगों को शिविरों के जरिए जागरूक भी करना चाहते हैं, ताकि उनको देश के प्रति अपने कर्तव्य और अधिकार का ज्ञान हो सके। कैदियों को उपलब्ध करवाएंगे कानूनी सहायता जिंदल ने कहा कि जेल में बंद उन लोगों का डेटा एकत्रित करवाया जाएगा, जो जबरन किसी केस में फंस या फंसाए गए। या फिर बहुत छोटे अपराध के बदले बड़ी सजा काट रहे हैं। साथ ही जिन्होंने अपराध तो किया, लेकिन किसी का नुकसान नहीं हुआ और वे कानूनन वे भी सजा भुगत रहे हैं। उन लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। संसद में सरकार के समक्ष रखेंगे मुद्दा जिंदल ने कहा कि पूरे देश से इस तरह का डेटा लिया जाएगा। इसकी शुरुआत जिला जेल कुरुक्षेत्र से होगी। इस डेटा काे सरकार के समक्ष विचार करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही वे संसद में भी इस तरह के लोगों की आवाज उठाएंगे, ताकि उस व्यक्ति को अपना जीवन बदलने का मौका मिल सके। इस कानून बनाने की मांग करेंगे। भारत रणभूमि दर्शन यात्रा का स्वागत किया इससे पहले नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंची भारत रणभूमि दर्शन यात्रा का स्वागत किया। जिंदल ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं के परिवार और वीर नारियों को सम्मानित किया। इससे पहले सेना के जांबाज और शहीद जवानों को नमन किया गया। साथ उनको सहायता राशि के चेक भी सौंपे गए। 3400 किलोमीटर की यात्रा पूरी यह यात्रा भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के 200 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यह यात्रा 3 फरवरी को गुजरात के द्वारका से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा करीब 3400 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। देश में नई ऊर्जा भरेगी यात्रा मीडिया से बातचीत में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि यह यात्रा कच्छ के रण और थार मरुस्थल जैसी कठिन चुनौतियों को पार करते हुए आगे बढ़ रही है। भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट इस यात्रा का नेतृत्व कर रही है। भारतीय नौसेना (नेवी) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) भी सहयोग दे रही हैं। दिल्ली में होगी संपन्न जिंदल ने कहा कि यात्रा का मकसद सेना के शौर्य को याद करना, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना और देश में तिरंगे के प्रति नई ऊर्जा भरना है। यह ऐतिहासिक अभियान न सिर्फ सेना की 200 साल की गौरव गाथा को सेलिब्रेट कर रहा है, बल्कि देशभर में एकता और देशप्रेम का संदेश भी फैला रहा है।
सांसद जिंदल ने कैदियों संग खेला वॉलीबॉल:कुरुक्षेत्र जेल में KPPL की शुरुआत, बोले-अपराध छोड़कर सुधरने वाले को देंगे कानूनी सलाह
